बांहों में बांह, कंधे पर सिर, एक-दूजे के लिए बने हैं आलिया-रणबीर!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अमेरिका में साथ साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की यूएस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे कंधे पर सिर रखे बाहों में बांह डाले नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीर की खास बात यह है कि रणबीर के साथ उनकी मां नीतू भी हैं. ये तस्वीर एक लंच पार्टी के दौरान की हैं. दरअसल, ऋषि कपूर अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं. नीतू सिंह भी उनके साथ हैं. रणबीर भी साथ हैं. हाल ही में रणबीर की कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी अमेरिका में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं. चारों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई हैं. बताते चलें कि मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ऋषि कुछ वक्त तक न्यूयॉर्क में ही रहेंगे. रिपोर्ट्स में कहा गया कि कपूर फैमिली ने एक अपार्टमेंट किराए पर ले रखा है. नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इनमें रणबीर और आलिया साथ नजर आ रहे हैं. जल्द आलिया और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे. दोनों रिलेशनशिप में माने जाते हैं, लेकिन अब तक दोनों ने इस रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है. पिछले दिनों ऋषि ...